म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में जिला न्यायाधीश प्रकाश सिंह , सचिव मनीष अनुरागी, न्यायाधीश शुभम द्विवेदी एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी की मौजूदगी में गुरूवार को दोपहर 3 बजे जिला जेल में बंदियों से व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।