बुढ़नपुर: कोयलसा ब्लाक के धनेजदूबे गांव में जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने रास्ते पर रोपा धान, कई बार शिकायत के बावजूद नहीं बनी सड़क
आजमगढ़ जिले के विकासखंड कोयलसा के धनेज दूबे गांव में आज बुधवार को तीन बजे बारिश के बाद ग्रामीण ने खराब सड़क पर धान की रोपाई की वही रोपाई करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया कई बार इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा संबंधित विभाग को बताया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ