बंजरिया: बलुआ चांदमारी मुख्यपथ पर दो बाइक की टक्कर में दोनों बाइक चालक हुए घायल
बलुआ चांदमारी मुख्यपथ पर दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दोनों बाइक चालक घायल हुए। स्थानीय लोगो के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक सवार महिला के साथ कचहरी के तरफ से बलुआ आ रहा था। तभी बुलेट सवार डीभाईडर से घुस गया। जिससे दोनों बाइक में टक्कर हो गई, बुलेट सवार बाइक में दब गया था।