खलीलाबाद: बखिरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना बखिरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों अकबर अली और शहबान पुत्र आसिक अली निवासी रसूलाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों को बुद्धईयां बाजार के पास से पकड़ा गया। आरोप है कि उन्होंने लोहे की रॉड और पंच से हमला कर एक व्यक्ति को घायल किया तथा जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की।