गाण्डेय: गांडेय अंचल के नए पुलिस इंस्पेक्टर का अहिल्यापुर थाना परिसर में गणमान्य लोगों ने किया स्वागत
Gandey, Giridih | May 28, 2026
गांडेय अंचल के नए पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान का अहिल्यापुर थाना परिसर में गुरुवार की शाम 5 बजे स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर लोगों ने उन्हें बुके भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद जताई।