रायडीह: रुगड़ा चुनने जंगल गई महिला को सांप ने डसा, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर।
Raidih, Gumla | Jun 27, 2026 गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र से सांप के डसने की एक घटना सामने आई है। जंगल में रुगड़ा (पुटू) चुनने गई एक महिला को विषैले सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों ने बिना देर किए महिला को रायडीह उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।