बीना: चंद्रशेखर वार्ड में चोरी के बाद चोरों ने मकान मालिक के साथ की मारपीट, थाना प्रभारी ने कहा- जल्द होगा मामले का खुलासा
Bina, Sagar | Apr 18, 2025 आशीष पिता प्रमोद कुमार दुबे निवासी चंद्रशेखर वार्ड जो 16 अप्रैल की शाम को परिवार के साथ ललितपुर शादी में गए थे। और जब 16-17 तारीख की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे वापस लौटे तो घर के सभी ताले टूटे हुए और घर में चोर मौजूद थे। मकान मालिक को देख चोरों ने हमला कर दिया। जिसमें मकान मालिक के परिवार के लोग घायल हो गए। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी।