लालपुर में महिला के साथ मनबढ़ों ने किया दुर्व्यवहार, विरोध करने पर बेटे की पिटाई, मुकदमा दर्ज पुलिस जांच में जुटी
Sadar, Varanasi | Mar 26, 2024 रंगों के पर्व होली के अवसर पर वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र में बेटे के साथ होली में परिचित के घर जा रही महिला संग मनबढ़ों ने दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। विरोध करने पर बेटे अमित मिश्रा को लात-घूसे और बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया, पुलिस के पहुंचने से पहले बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।