बीकानेर: जैसलमेर रोड पर सड़क हादसे में एयरफोर्स जवान की हुई मौत, बाइक पशु से टकराई
बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में भारतीय वायुसेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हादसा जैसलमेर हाईवे पर डेहरू माता मंदिर के पास हुआ। एयरफोर्स जवान मोनू चौहान बाइक से बीकानेर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक कथित रूप से सड़क पर आए एक पशु से टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें अस्पताल पहुंचा