पंचकूला: गणेशपुर गांव में जजपा को मिला भारी जन समर्थन, गांव में प्रदेश प्रवक्ता का हुआ भव्य स्वागत
पंचकूला जिला के गांव गणेशपुर में आज जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता का गांव के लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गांव गणेशपुर में जननायक जनता पार्टी को भारी जन समर्थन मिला। गांव के लोगों का कहना है कि प्रदेश में आने वाले समय में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनेगी। आपको बता दें कि गांव में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदम पहुंचे थे।