पंचकूला: सेक्टर-20 स्थित दी गुरुकुल स्कूल के सामने खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी, मामला दर्ज
सेक्टर 20 पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति राम किशोर ने बताया है कि मैं पेंट का काम करता हूं। मैंने दी गुरुकुल स्कूल सेक्टर 20 के सामने अपनी मोटरसाइकिल नंबर CH 01 AM 2745 को खड़ा किया था। जब मैं काम से वापस लौटा तो वहां से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे चोरी कर लिया।