पंचकूला: पंजाबी सभा अरोड़ा खत्री बिरादरी पिंजौर द्वारा अर्बन पॉली क्लीनिक में ब्लड डोनरों को किया सम्मानित।
रविवार को पंजाबी सभा अरोड़ा खत्री बिरादरी पिंजौर की ओर से अर्बन पॉली क्लीनिक UPC में लगाए गए रक्तदान शिविर में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव महिला पवन कुमारी शर्मा ने भी अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए रक्तदानियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पिनअप किया। और इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले ब्लड डोनरों को आशीर्वाद दिया।