नौहट्टा: बिजली का तार टूटने से गाय की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
बिजली का तार टूटने से गाय की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड की तिउरा पंचायत के पड़रिया गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पूनम कुँअर के घर के समीप हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली लाइन लंबे समय से जर्जर थी, जिसकी शिकायत के बावजूद विभाग ने मरम्मत नहीं कराई।