अवैध रूप से गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में लंबे समय से लिप्त सुमित गुर्जर और उसके 2 साथियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है।यूपी के शामली जिले का रहने वाला सुमित गुर्जर नशा तस्करी में पकड़ा गया और अभी भी जेल की सलाखों के पीछे है, उसके गिरोह के 2 अन्य साथियों पर भी गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। सिडकुल पुलिस ने गुरुवार शाम 6 बजे ये जानकारी दी।