जमुई: ताला तोड़कर मोटर और अनाज चोरी करने के मामले में थाना से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने SP से की शिकायत, कार्रवाई की मांग की
Jamui, Jamui | Jun 30, 2026 ईटाबांध गांव में बोरिंग रूम का ताला तोड़कर मोटर और अनाज की चोरी करने मामले में जब चंद्रदीप थाना से न्याय नहीं मिला और अपमानित किया गया तो पीड़िता बबीता देवी ने एसपी को आवेदन देकर आरोपितों पर कार्रवाई करने की मांग की। उक्त जानकारी मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे दी है। उन्होंने बताया कि SP से मुलाकात नहीं होने पर शिकायत पेटी में आवेदन दिया गया है।