वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित वृंदावन गुरुकुलम संस्कृत विद्यालय में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। टैंक की सफाई के दौरान पांच विद्यार्थी एक-एक कर अंदर उतर गए। पुलिस के अनुसार, चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी को उपचार के बाद बेहतर निगरानी के लिए रेफर किया गया है। मृतकों की उम्र करीब 17 से 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी को बाहर निकाला। हादसे के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.
.
.
.
#Vrindavan #Mathura #VrindavanGurukulam #StudentDeath #SewerTank #Accident #MathuraNews #UPNews #BreakingNews #ViralNews #NHPBharat