होशंगाबाद नगर: जिले में कुल 4 हजार मैट्रिक टन गेहूं FCI पहुंचा, अब सीधे केंद्र से एफसीआई गोदाम भेजा जाएगा: डीएसओ
शनिवार सुबह 10 बजे तक 67 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के मुकाबले महज 4 हजार मैट्रिक टन गेहूं ही खाद्य निगमपहुंच सका। यानी 63 हजार एमटी गेहूं अभी भी केंद्रों पर है। बढ़ते स्टॉक को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।अब अनाज सीधे केंद्र से एफसीआई गोदाम भेजा जाएगा। सीधे परिवहन से समय 40% तक कम होगा। डीएसओ नीता कोरी ने बताया 10 दिनों में उठाव का लक्ष्य रखा गया है।