पामगढ़: फल्ली बेचने वाले व्यक्ति से लूटपाट करने वाले 2 आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी बरामद
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने फल्ली बेचने वाले व्यक्ति से लूटपाट करने वाले 2 आरोपी प्राणनाथ केवट, राजविंद उर्फ आर्यन यादव को जेवरा गांव से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लुट किये 1 हजार 500 रूपये और घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.