बहोरीबंद: बहोरीबंद खाद केंद्र पर किसानों की भारी भीड़, जबलपुर-दमोह से भी किसान पहुंचे
कटनी जिले के बहोरीबंद डबल लॉक खाद केंद्र पर इन दिनों किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सीमावर्ती जबलपुर और दमोह जिलों में खाद की कमी के कारण वहां के किसान भी बहोरीबंद पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद देर से खाद मिल रही है।