सुपौल: सुपौल सदर अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, 6 मामलों पर हुई सुनवाई
Supaul, Supaul | May 23, 2026 सुपौल सदर अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनता दरबार में कुल 6 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 4 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर संबंधित फरियादियों को राहत प्रदान की गई। वहीं शेष 2 मामलों को आगे की जांच के लिए संबंधित हल्का कर्मचारी के पास भेजा गया है।