बेल्थरा रोड: कड़सर पंचायत भवन में देर रात हुई चोरी, चोरों ने इन्वर्टर-बैट्री समेत जरूरी उपकरण ले उड़े, जांच के लिए पहुंची पुलिस
सीयर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कड़सर में रविवार सोमवार की आधी रात के बाद चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर अंदर रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह 9 बजे जब ग्रामीण, पंचायत भवन पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर हैरान रह गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना