गया टाउन सीडी ब्लॉक: रेल यात्रियों से चुराए गए 3 मोबाइल के साथ 3 चोर गिरफ्तार, आरपीएफ और जीआरपी टीम की संयुक्त कार्रवाई-आरपीएफ
गयाजी आरपीएफ टीम ने ऑपरेशन यात्री की सुरक्षा के तहत 3 चोरों को रेल यात्रियों से चोरी किए गए 3 अलग-अलग मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है। यह कार्रवाई गयाजी आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त रूप से की है।इसकी जानकारी आज दिनांक 28 जून रविवार की शाम 6:30 बजे गयाजी आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने दी।