मथुरा: हनुमान मंदिर के पास से छाता पुलिस ने अवैध हथियार के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में चालान कर भेजा कोर्ट
मथुरा के थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर के पास से पुलिस ने गुरुवार को एक शख्स को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त छाता के भदावल निवासी परशुराम पुत्र घनश्याम बताया गया। जिसके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया।