मथुरा: रिफाइनरी पुलिस ने वाहन चोर को गांव छड़गांव से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार
थाना रिफाइनरी पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ छड गांव से 24 वर्षीय युवक राम उर्फ रामू उर्फ राजेश पुत्र चंद्रपाल निवासी रजत विहार कॉलोनी थाना हाईवे को गिरफ्तार किया । जिसके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल सुपर डीलक्स बरामद की गई जिसको थाने पर लाकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए रिफाइनरी पुलिस ने जेल भेज दिया है।