बबेरू: उमरी गांव में जमीनी बटवारे को लेकर पुत्र ने पिता के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
Baberu, Banda | Jun 23, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव मे आज मंगलवार की शाम जमीने बटवारे को लेकर शराब के नशे मे हरिकेश ने अपने पिता बिजयबहादुर 65वर्ष निवासी उमरी थाना बबेरू को लाठी डंडो ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिससे घायल पिता ने कोतवाली पहुंचकर मारपीट करने वाले पुत्र के खिलाफ तहरीर दिया हैं, वही पुलिस के द्वारा घायल बिजयबहादुर को बबेरू सीएचसी भेजकर मेडिकल कराया।