बागपत: गांगनौली कट की मांग को लेकर BKU ने NHAI कार्यालय बागपत पर धरना शुरू किया, तालाबंदी और टोल फ्री की दी चेतावनी
Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे भाकियू कार्यकर्ता और पदाधिकारी NHAI कार्यालय बागपत पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसानों ने आरोप लगाया कि बागपत में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं, लेकिन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय में नहीं आते और केवल निजी कर्मचारी ही कार्यों का संचालन कर रहे हैं।