घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके का नया अंदाज़ सोशल मीडिया पर छाया, कार्यक्रम में गीत गाते हुए वीडियो वायरल
घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इन दिनों विधायक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर गीत गाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र सहित सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और विधायक के सहज एवं मिलनसार स्वभाव की सराहना कर रहे है