जांजगीर: ग्राम खोखरा के खेत में लगी धान फसल को आग लगाई, जमीन मालिक ने महिलाओं और बाहरी गुंडों पर लगाए गंभीर आरोप
जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखरा में जमीन विवाद ने उग्र रूप ले लिया। खेत में खड़ी धान फसल को आग के हवाले किए जाने के मामले में जमीन मालिकों ने कुछ महिलाओं और बाहरी लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।