बड़गांव: गणगौर घाट पर नहाने गए युवक की डूबने से मौत, सिविल डिफेंस और नगर निगम की टीम ने शव निकाला
गणगौर घाट पर नहाने गए युवक की डूबने से मौत। दरअसल शुक्रवार रात को युवक के डूबने की सूचनानपर घंटाघर पुलिस की सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम की टीम गणगौर घाट पहुंची। दोनों ही टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला। टीम ने शव को घंटाघर पुलिस के सुपुर्द किया। शनिवार को PM के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया।