बूंदी: खेल संकुल व मीरा के बाग में दिखाई दिया पैंथर, विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह
Bundi, Bundi | Mar 10, 2024 बूंदी शहर में पिछले दो दिन में दो जगह पैंथर की मूवमेंट देखने को मिली। रविवार को पैंथर खेल संकुल के पास व दो दिन पूर्व मीरा बाग में नजर आया। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों ने आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। इससे पूर्व पैंथर का मूवमेंट बूंदी टनल व दफ्तर माता के पास बना हुआ था।