बूंदी: बूंदी को बिरला रविवार को देंगे अन्तरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल की सौगात*
Bundi, Bundi | Mar 9, 2024 बूंदी के नागरिकों की स्विमिंग पूल की बरसों पुरानी मांग रविवार को पूरी होने जा रही है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार सुबह 8 बजे बूंदी खेल संकुल में बने अन्तरराष्ट्रीय स्तर के तरणताल का लोकार्पण करेंगे। वे सुबह 10 बजे लबान में कोटा-बूंदी के 54 तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे।