बूंदी: नैनवा श्याममित्र मण्डल की 13 वी खाटूधाम पद यात्रा हुई रवाना धूमधाम से पदयात्रा को किया रवाना
Bundi, Bundi | Mar 9, 2024 नैनवांशहर के गढ़चोक पेलेस मे स्थित भगवान रगंनाथ मन्दिर मे पुजा अर्चना के साथ श्याम धणी का जयकारा लगाते हुए गाजे बाजे के साथ खाटूधाम के लिए पद यात्रा रवाना हुई । पदयात्रा मे शामिल पदयात्री हाथो मे ध्वज (निशान ) लिए श्याम भजनो की धुन पर नाचते व श्याम बाबा का जयकारे लगाते चलते नजर आए.पदयात्रा का जगह जगह लोगो ने फूलोे से स्वागत कियाऔर जलपान की व्यवस्था रखी।