बूंदी: नैनवा के नवनियुक्त तहसीलदार रामराय मीणा ने ग्रहण किया पदभार
Bundi, Bundi | Mar 9, 2024 नैनवां के नवनियुक्त तहसीलदार रामराय मीणा ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व तहसीलदार अब्दुल हाफिज राजस्व भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से खूब चर्चाओं में थे। पदभार ग्रहण करने पर राजस्व कर्मचारियों ने तहसीलदार का माला पहनाकर तथा साफा बांधकर स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान नायब तहसीलदार सहित कर्मचारी मौजूद रहे।