नागौर: नागौर शहर में एसपी मृदुल कच्छावा सहित पुलिस अधिकारियों ने निकाली पैदल गश्त
Nagaur, Nagaur | Nov 24, 2025 पुलिस मुख्यालय व पुलिस के उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर नागौर के एसपी मृदुल कच्छावा सहित पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार शाम को नागौर शहर में गश्त की । मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे पुलिस अधिकारी नागौर के बाजार में पैदल गश्त करते हुए पहुंचे और लोगों के साथ भी संवाद किया। पुलिस द्वारा पूरे शहर में गश्त की गई।