बीना: खुरई रेलवे फाटक के पास से एक सटोरी गिरफ्तार, पुलिस ने सट्टा एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
Bina, Sagar | Mar 10, 2024 बीना थाने में पुलिस को सूचना मिली थी कि खुरई रेलवे फाटक के पास सट्टा खिलाया जा रहा है, सूचना मिलते ही मौके पर बीना थाने से जवान पहुंच गए और खुरई रेलवे फाटक से आरोपी प्रताप सिंह निवासी ग्राम हिरनछिपा को गिरफ्तार कर लिया,जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची एवं ₹220 जप्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी पर सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।