जसवंतनगर: बलरई थाना परिसर में आयोजित समाधान थाना दिवस में आई तीन शिकायतें, एक का मौके पर किया गया निस्तारण
बलरई थाना परिसर में शनिवार सुबह 10से 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें एक मारपीट के मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि दो भूमि विवाद संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व टीम के साथ संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जांच के निर्देश दिए गए।