अनूपगढ़: अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 21 में आवारा पशुओं की लड़ाई से मुख्य मार्ग हुआ अवरुद्ध
पशुओं की संख्या तीनों दिन बढ़ती जा रही है। आज बुधवार सुबह 10:30 बजे अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 21 की मुख्य गली में आवारा पशुओं की लड़ाई हो गई। जिससे एक बैल सड़क पर गिर गया। वार्ड नंबर 21 के निवासी राजू ने बताया कि आवारा पशुओं की लड़ाई होने के कारण वार्ड नंबर 21 की मुख्य गली अवरुद्ध हो गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड वासियों ने इसकी सूचना प्रशासन को भी दे दी है।