शाहपुरा: राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर बालाजी की छतरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ
बालाजी की छतरी पर कांग्रेस कार्यालय मे नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर गुरुवार सुबह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। नगर अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा। ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर ने राजेश पायलट के किसान, युवा और आमजन हितैषी योगदान को याद किया