खातेगांव: जवाहर चौक चौपाटी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता कक्ष का भूमि पूजन, 59 दिनों तक चलेगा आयोजन
आगामी नवरात्रि महोत्सव की तैयारी को लेकर खातेगांव नगर की सबसे पुरानी श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति जवाहर चौक चौपाटी समिति द्वारा माताजी के पंडाल का विधिवत भूमि पूजन किया गया। नौ दिनी महोत्सव में समूचे क्षेत्र में ख्याति प्राप्त जवाहर चौक चौपाटी पर माता रानी के पंडाल स्तंभ एवं माता कक्ष का विधिवत पूजन मंत्रोच्चार के साथ शुभ मुहूर्त में नगर परिषद अध्यक्ष