राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक
राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया की मौजूदगी में जिला विकास एवं समन्वय और निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शासन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।