अगिआंव: नारायणपुर और अजीमाबाद पुलिस ने छापेमारी कर 73 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को बाइक के साथ किया गिरफ्तार
नारायणपुर व अजीमाबाद पुलिस ने अलग अलग छापेमारी कर 73 लीटर देशी शराब व एक धंधेबाज को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है, धंधेबाज बिजय सिंह है। नारायणपुर पुलिस ने अगियांव बाग सड़क पर खेढ़ी छलका के पास 48 लीटर के साथ धंधेबाज को रविवार की रात 9 बजे गिरफ्तार किया गया था वही अजीमाबाद पुलिस भी मेहंदौरा दियारा में छापेमारी कर 25 लीटर देशी शराब बरामद किया है।