डुमरा: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में MNCU और LMU की शुरुआत, अब इलाज के दौरान नवजात और मां रहेंगे साथ
सीतामढ़ी सदर अस्पताल ने नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) को अब मदर-न्यूबॉर्न केयर यूनिट (MNCU) में परिवर्तित कर दिया गया है। इसका फायदा नवजात बच्चों को मिलेगा इस एमएनसी में अब बच्चे अपने मां के साथ रह सकेंगे मां के साथ बच्चे का बेड लगाया गया है।