अतर्रा: अतर्रा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Atarra, Banda | Jun 15, 2026 रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के ओरन रोड स्थित कृष्ण नगर निवासी 27 वर्षीय अशोक वर्मा पुत्र मोहनलाल अहमदाबाद में रहकर सिलाई का काम करता था। बताया गया कि वह करीब एक माह पहले अपने घर आया हुआ था