मिर्ज़ापुर: जनहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय लालडिग्गी में किया प्रदर्शन, कई मुद्दों को लेकर सौंपा पत्र
जनहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे नगर पालिका कार्यालय लालडिग्गी में सबरी रोड, नाली, और नगर में छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने समेत अन्य मांगों को लेकर श्याम सुंदर केसरी नगर पालिका अध्यक्ष को संबोधित पत्रक सौंपा। जनहित मोर्चा के लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, राजेंद्र प्रजापति अन्य कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जल्द से जल्द मांग पूरा किया जाय।