लोहरदगा: बहुउद्देशीय भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जिला आयुष समिति के तत्वाधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के बहुउद्देशीय भवन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10वा अंतराष्ट्रीय योग दिवस "योग फॉर सेल्फ एंड सोसायटी" के थीम पर मनाया जा रहा है। ताकि खुद के साथ समाज निरोग रहे। इस योगा कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों और स्कूली बच्चो ने भाग लिया और निरोग रहने के लिए योग किया।