भारत की बेटी अनाहत सिंह ने विश्व मंच पर इतिहास रच दिया है। 18 वर्षीय भारतीय Squash स्टार ने World Junior Squash Championship के महिला फाइनल में मिस्र की रुकैया सलेम को 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही अनाहत विश्व जूनियर Squash Championship जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं।
पिछले साल इसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली अनाहत इस बार Top Seed के रूप में उतरीं और अपने शानदार प्रदर्शन से भारत को ऐतिहासिक स्वर्णिम सफलता दिलाई। उनकी जीत ने महिला वर्ग में 2011 से चले आ रहे मिस्र के 15 साल लंबे दबदबे को भी समाप्त कर दिया।
Squash को पहली बार Los Angeles Olympics 2028 में शामिल किया जाएगा। ऐसे में अनाहत की यह उपलब्धि भारतीय Squash के लिए नई उम्मीद और आने वाले Olympic अभियान के लिए बड़ा आत्मविश्वास बनकर सामने आई है।
#AnahatSingh #WorldJuniorChampion #IndianSquash #WomenInSports #TheNewsCanvas
Follow @thenewscanvasofficial for latest updates