हुज़ूर: NHM के 32000 संविदा कर्मचारियों का ऐलान, 2 जून से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Huzur, Bhopal | May 17, 2026 मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि यदि समय रहते मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 2 जून से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कीजाएगी।