कन्नौज: विशुनगढ के कुशलपुर कैरदा गांव में कूड़ा डालने के विरोध में मारपीट, एसपी से की गुहार
कन्नौज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे कुशलपुर केरदा गांव निवासी वीनू ने मारपीट के मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। वीनू ने कहा कूड़ा डालने का विरोध करने पर लोग घर पर आए और उसके का परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। एसपी दफ्तर में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है।