अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान से ही न्यायिक व्यवस्था की गरिमा मजबूत होती है। इसी संदेश के साथ क्षत्रिय कल्याण संगठन, बिहार की ओर से रविवार को बाबू बाजार, आरा में आरा बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पुष्पमाला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं की एकता, बार की गरिमा, पारदर्शिता और अधिवक्ता हितों की रक्षा पर जोर दिया गया
Arrah, Bhojpur | Oct 5, 2026