भीलवाड़ा: ए.एन.टी.एफ भीलवाड़ा की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई, अफीम व डोडा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की लगातार कार्रवाई से तस्करों की कमर टूटती नजर आ रही है। ए.एन.टी.एफ के उप महानिरीक्षक अभिजीत सिंह ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में भीलवाड़ा टीम ने एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार